सिक्योरिटी चेक के दौरान पिस्तौल से चली गोली, एयरपोर्ट के 2 स्क्रीनर घायल

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

वाराणसी : लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान एक लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलने की घटना सामने आई। एयर इंडिया की IX-1810 फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ निवासी कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनके पास लाइसेंसी पिस्तौल थी, जिसकी जानकारी उन्होंने सुरक्षा जांच के दौरान दी थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अधिकारियों के अनुसार AAICLAS के स्क्रीनर पिस्तौल की जांच कर रहे थे और उसमें मौजूद गोलियों की संख्या गिन रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 9:30 बजे पिस्तौल से एक राउंड फायर हो गया। गोली चलने से दो AAICLAS स्क्रीनर घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

वाराणसी एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि हथियार की जांच के दौरान ही गोली चली थी। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई।

About The Author

See also  कंगना की पहली तीज पर दिखा खास अंदाज, रेखा गुप्ता संग जमकर किया डांस

You may have missed