गहने-नकदी लेकर प्रेमी संग रहने लगी पत्नी, पति ने खोली पोल

Advertisements

रांची : कोकर के कमला नगर निवासी शिवम कुमार ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिवम के मुताबिक, उनकी पत्नी कृति कुमारी 16 अप्रैल को दादी की बीमारी का बहाना बनाकर बच्चों को छोड़कर बाढ़, पटना स्थित मायके गई थी और अपने साथ गहने व नकदी भी ले गई थी। लंबे समय तक वापस न लौटने पर शिवम ने पड़ताल की तो पता चला कि कृति उनके पूर्व सुरक्षा गार्ड सहकर्मी, नालंदा निवासी बंटी उर्फ राज के संपर्क में है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शिवम का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बंटी ने फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कहा कि कृति अब उसी के पास रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सास कंचन देवी और साली ज्योति ने भी कथित तौर पर यही बात दोहराई। मामला यहीं नहीं थमा — छह अगस्त को जब शिवम अपनी मां, बहन और बच्चों के साथ दिल्ली स्थित ससुराल पहुंचे, तो वहां ससुराल वालों और हरिओम नामक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की।

शिवम ने इस पूरे मामले से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट और कॉल डिटेल पुलिस को सौंप दी है। सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

You may have missed