लोकसभा में हंगामा खत्म, ‘वंदे मातरम्’ के पूरे गायन के बाद सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Advertisements

नई दिल्ली :लगातार हंगामे और सरकार-विपक्ष के बीच गतिरोध के बाद लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ‘वंदे मातरम्’ के पूरे गायन के बाद सदन को स्थगित करने की घोषणा की। अंतिम बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सदन में मौजूद रहे। इस तरह 20 जुलाई से शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र लोकसभा में लगातार व्यवधानों के बीच समाप्त हुआ।सत्र के दौरान छात्र प्रदर्शन समेत कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा गतिरोध बना रहा। विपक्ष लगातार 20 जुलाई की छात्र प्रदर्शन से जुड़ी पुलिस कार्रवाई पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करता रहा, लेकिन अंतिम बैठक तक यह बयान नहीं हो सका। वहीं राज्यसभा में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त की रैली के बाद हुए शुद्धिकरण कार्यक्रम को लेकर भी विवाद सामने आया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों की समझ जरूरी--डॉ. उदय सिंह

You may have missed