सदर अस्पताल में हंगामा, एक्स-रे टेक्नीशियन की पिटाई से टूटा हाथ; दोनों पक्षों की शिकायत

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : सदर अस्पताल में सोमवार को मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। लातेहार से इलाज के लिए आई महिला मरीज के परिजनों ने सेंट्रल कंसोल रूम में काम कर रहे एक्स-रे टेक्नीशियन माधव राज भंडारी के साथ मारपीट की। आरोप है कि पहले उन्हें स्वास्थ्य मंत्री के नाम पर धमकी दी गई और फिर बाहर से 10-15 लोगों को बुलाया गया। हमले में उनके एक हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि आंख और चेहरे पर भी चोट आई। दाहिने हाथ की उंगलियों में चोट के बाद आर्थो विभाग में प्लास्टर किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मरीज को डॉक्टर ने एक्स-रे कराने की सलाह दी थी और तकनीकी स्टाफ ने खाली पेट एक्स-रे की बात बताई थी। सोमवार सुबह 10:30 बजे अस्पताल पहुंची महिला ने भीड़ के बीच तुरंत जांच कराने की जिद की। सपोर्टिंग स्टाफ के कपड़े बदलने को कहने पर उसने ऐसा नहीं किया। बाद में एक्स-रे फिल्म देने के दौरान महिला और उसके पति की देरी को लेकर बहस हुई और दोनों वहां से चले गए। करीब आधे घंटे बाद 10-12 युवक कंसोल रूम में पहुंचे और स्टाफ पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष से जलेश्वर महतो, दिनेश पाठक, ज्योति कच्छप समेत आठ स्टाफ ने लोअर बाजार थाना में शिकायत दी। एक्स-रे कैसेट और अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। वहीं दूसरे पक्ष ने अस्पताल कर्मियों पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

About The Author

You may have missed