सावन मिलन में सखियों ने मचाई धूम, हरे परिधानों में गीत-नृत्य से सजा उत्सव



रांची :सावन की फुहारों के बीच सखियों के एक समूह ने आपसी प्रेम, सौहार्द और उमंग के साथ सावन मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना से हुई। इसके बाद नृत्य, गायन, नाटक और शायरी की प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। इंटरनेशनल होटल के रंगमंच को हरियाली और सावन की सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। हरी साड़ी, सलवार-सूट और हरे रंग के आभूषणों में सजी सखियों ने सावन की हरियाली और उत्सव की रंगत को और बढ़ा दिया।


समारोह में नतिनी, कृपा, दुर्वा, रागिनी, मालिनी, किरण, मधु, कविता, ज्योति, वीणा, संगीता, पूजा, पिंकी, पायल, पुनम, आशा, ओपल, निर्मल, मेघा, विनिता, सुनीता, अंजू, मीतू, सोनील, सौम्या, रंजना, सुभाषिनी, पिंका, अवश्री, अर्चिता, बबली, रूबी, शोभा, मानसा और प्रीति सहित अनेक सखियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर खुशियां बांटी और सावन मिलन को यादगार बनाया। यह आयोजन सिर्फ गीत-संगीत और नृत्य तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सखियों के बीच प्रेम, मित्रता और साथ के रिश्ते का खूबसूरत उत्सव बन गया।


