नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा वार, 2 किलो गांजा और 7 बोतल प्रतिबंधित सिरप जब्त






जमशेदपुर :एमजीएम पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नितेश कुमार झा को गिरफ्तार किया है। बालीगुमा निवासी नितेश के पास से 2 किलो गांजा, प्रतिबंधित कोरिक्स सिरप की 7 बोतल और 3200 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, शहर में नशे का कारोबार अब गांजा समेत प्रतिबंधित नशीली दवाओं के सिरप तक फैल गया है।पूछताछ के दौरान पुलिस को गिरोह से जुड़े लोगों और कुछ दुकानदारों के बारे में जानकारी मिली है। ऐसे दुकानदारों की भूमिका प्रतिबंधित सिरप की बिक्री और उसके नशे के रूप में इस्तेमाल से जुड़ी होने की आशंका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सिरप कहां से लाया जाता था और इस कारोबार में कौन-कौन शामिल हैं। मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।




