नकली डेयरी उत्पादों पर बड़ी कार्रवाई, 1000 किलो पनीर-मावा जब्त, मचा हड़कंप

Advertisements

रांची : खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी डेयरी उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रातू रोड स्थित न्यू मां डेयरी शॉप पर छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में करीब 1000 किलो संदिग्ध पनीर, मावा, घी, खोया, पेड़ा और अन्य डेयरी उत्पाद जब्त किए गए। प्रारंभिक वैज्ञानिक और रासायनिक जांच में उत्पाद संदिग्ध पाए जाने के बाद उन्हें जब्त कर प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत झिरी डंपिंग यार्ड में नष्ट कर दिया गया।सुबह एक रेफ्रिजरेटेड वैन से डेयरी उत्पाद दुकान पर पहुंचने के बाद टीम ने छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने विभिन्न उत्पादों के नमूने जांच के लिए सुरक्षित रखे और दुकानदार विजय कुमार सहित कर्मचारियों से पूछताछ की। विभाग ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर 19 आपत्तियों का जवाब तैयार, स्टेज-1 फॉरेस्ट क्लियरेंस की उम्मीद बढ़ी

You may have missed