जर्जर सड़क से मिलेगी राहत, 12.73 लाख की लागत से निर्माण शुरू



आदित्यपुर : नगर निगम के वार्ड संख्या-25 अंतर्गत आसंगी नीचे टोला में लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाया गया है। बुधवार को पार्षद उत्तरा प्रधान ने 1000 फीट लंबी सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। परियोजना पर 12 लाख 73 हजार 47 रुपये 7 पैसे खर्च होंगे और निर्माण की जिम्मेदारी एनएस कंस्ट्रक्शन को दी गई है।


पार्षद उत्तरा प्रधान ने बताया कि बरसात के समय सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों तथा स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाई होती थी। निर्माण एजेंसी ने तय समय से पहले गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का भरोसा दिया है। पार्षद ने कहा कि सड़क के बाद वार्ड में पेयजल, नाली और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास पर भी प्राथमिकता से काम किया जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में पितोवास प्रधान, अश्वनी प्रधान, सपन प्रधान, लखन हासदा, उप प्रमुख लखन प्रधान, बुद्धेश्वर मार्डी, गोपाल प्रधान, उत्तम प्रधान, अनिल महतो, पंचू प्रधान, प्रमिला प्रधान और सुनीला प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। स्थानीय महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने की अपील की।


