बीट पुलिसिंग हुई हाईटेक, QR कोड सिस्टम से हर गतिविधि पर रहेगी नजर

Advertisements

जमशेदपुर : शहर की कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस ने 3 अगस्त को सीसीआर साकची परिसर में क्यूआर कोड आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग प्रणाली की शुरुआत की। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने इस नई व्यवस्था का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके तहत प्रत्येक बीट क्षेत्र में क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिन्हें बीट पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्कैन कर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। साथ ही गश्त, निरीक्षण, संदिग्ध गतिविधियों, स्थानीय समस्याओं और अन्य आवश्यक जानकारियों को तुरंत ऑनलाइन सिस्टम में अपडेट किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस डिजिटल प्रणाली से अधिकारियों को बीट पुलिसिंग की वास्तविक समय में निगरानी करने में सुविधा मिलेगी और कार्यप्रणाली अधिक जवाबदेह बनेगी। पुलिस विभाग के अनुसार इससे बीट अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, अपराध नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी तथा क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का सटीक रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। सीसीआर साकची में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न थाना प्रभारी, बीट पदाधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जमशेदपुर पुलिस की यह पहल तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

About The Author

See also  गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकले 31 वर्षीय युवक की हत्या, तीन आरोपित गिरफ्तार

You may have missed