असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कार्रवाई, जुआरियों और नशेड़ियों के खिलाफ चला अभियान
Advertisements

Advertisements

Advertisements

आदित्यपुर : 3 अगस्त की शाम आदित्यपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जुआरियों, नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। बाइक गश्ती के दौरान बागानपाड़ा गम्हरिया, कमरपाड़ा, स्टेशन रोड, लाल बिल्डिंग, राम मढ़ैया बस्ती, जयप्रकाश उद्यान, प्रभात पार्क, सलडीह बस्ती, शर्मा बस्ती, मांझी टोला, हरिओम नगर सहित कई चौक-चौराहों, मैदानों, पार्कों और अड्डेबाजी वाले स्थानों पर सघन जांच की गई।अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर बैठे असामाजिक तत्वों को पकड़कर कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Advertisements



