गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का खौफनाक नेटवर्क, प्रिंस खान से कनेक्शन और पाक लिंक का खुलासा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने अपराध की दुनिया में अपना बड़ा नेटवर्क खड़ा कर रखा था। पुलिस जांच में उसके गिरोह के संबंध गैंगस्टर प्रिंस खान से सामने आए हैं। दोनों पर कारोबारियों और बड़े लोगों को धमकाकर रंगदारी वसूलने के आरोप लगे हैं। पुलिस के अनुसार, सुजीत सिन्हा जेल में रहने के बावजूद अपने गुर्गों के जरिए गिरोह की गतिविधियां संचालित कर रहा था।जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान के गिरोह पर हथियारों की सप्लाई को लेकर पाकिस्तान कनेक्शन के आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक, हथियार ड्रोन के माध्यम से पंजाब के रास्ते पहुंचाए जाने की बात सामने आई है। गिरोह के सदस्य इन हथियारों का इस्तेमाल कारोबारियों में डर पैदा कर रंगदारी मांगने के लिए करते थे।सुजीत सिन्हा पर हत्या, रंगदारी और संगठित अपराध समेत कई गंभीर मामले दर्ज रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद उसके आपराधिक साम्राज्य और नेटवर्क को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  मलेरिया का बढ़ता कहर, 2 CRPF जवान समेत 58 नए मरीज मिलने से हड़कंप

You may have missed