कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का खौफ खत्म, पुलिस मुठभेड़ में मौत से अपराध जगत में हड़कंप

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पलामू : चर्चित गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार देर रात जामताड़ा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल ले जाने के दौरान उसने टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर वाहन रुकवाया और पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग का प्रयास किया गया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सुजीत सिन्हा पिछले करीब 20 वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, फायरिंग और संगठित अपराध सहित 40 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। मेदिनीनगर के रेडमा श्रीराम पथ में उसका घर था, जबकि उसका पैतृक गांव हुसैनाबाद का पथरा बताया जाता है। वर्ष 2007 से वह अपराध जगत में सक्रिय हुआ था और पलामू सहित कई इलाकों में उसका आपराधिक नेटवर्क फैला हुआ था। उसकी पत्नी रिया सिन्हा भी आपराधिक मामले में जेल में बंद है।

About The Author

See also  अस्पताल पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 3.27 करोड़ का जुर्माना, अवैध निर्माण हटाने का आदेश

You may have missed