एनआईटी जमशेदपुर में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

Advertisements

सरायकेला: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत 2047” विषय पर संबोधन का डीजेएलएचसी-212 सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं के एकत्रीकरण के साथ हुई। इसके बाद छात्रावास परिसर से मुख्य भवन तक “नशा मुक्त युवा रैली” निकाली गई। रैली को संस्थान के प्रभारी निदेशक प्रो. आर. वी. शर्मा, डीन (छात्र कल्याण) प्रो. सरोज कुमार सारंगी, डीन (संकाय कल्याण) प्रो. दिलीप कुमार, डीन (अनुसंधान एवं परामर्श) प्रो. सतीश कुमार, संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता कर सफल बनाया।

रैली के उपरांत सभी प्रतिभागी डीजेएलएचसी-212 सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन का सजीव प्रसारण देखा।

इस अवसर पर प्रभारी निदेशक प्रो. आर. वी. शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और नशामुक्त जीवन ही स्वस्थ एवं समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है। डीन (छात्र कल्याण) प्रो. सरोज कुमार सारंगी ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया। डीन (संकाय कल्याण) प्रो. दिलीप कुमार ने कार्यक्रम में संकाय सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की, जबकि डीन (अनुसंधान एवं परामर्श) प्रो. सतीश कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

See also  एसआइआर के विरोध में झामुमो का पुतला दहन आज, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

कार्यक्रम का सफल समन्वयन एनएसएस समन्वयक डॉ. जयेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी, एनएसएस स्वयंसेवक एवं विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा “नशा मुक्त भारत – विकसित भारत 2047” के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के लिए आयोजित अल्पाहार (हाई टी) के साथ हुआ।

 

About The Author

You may have missed