मित्रता दिवस पर स्वर्गीय प्रवीण सिंह की स्मृति में रक्तदान महादान, शिविर में उमड़ी रक्तदाताओं की भीड़

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : मित्रता दिवस के अवसर पर समाजसेवी स्वर्गीय प्रवीण सिंह की स्मृति में रविवार को भगवती इन्क्लेव के सामुदायिक भवन में छठे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वर्गीय प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाता पहुंचे। आयोजकों ने 1,000 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास थे, जबकि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो की मेयर सुधा गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। रक्तदान शिविर का उद्घाटन भाजपा नेत्री मीरा मुंडा, सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने स्वर्गीय प्रवीण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

संस्थान के अध्यक्ष अंकुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि उनके भाई प्रवीण सिंह समाजसेवी होने के साथ मित्रों के सच्चे मित्र थे। बन्ना गुप्ता ने कहा कि आपसी सहयोग और प्रेम के साथ समाज में रहने का संदेश स्वर्गीय प्रवीण सिंह ने दिया। रघुवर दास ने कहा कि उन्होंने समाज के प्रति मनुष्य के दायित्व को बखूबी निभाया और अब उनके पुत्र इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने रक्तदान को उत्तम दान और महादान बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति से समाज के लिए योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी पहुंचे और रक्तदाताओं से मुलाकात कर उन्हें समाज का महादाता बताया।

समारोह में 100 बार रक्तदान करने वाले वरुण कुमार नंदी, प्रणव कुमार, कमल कुमार घोष, शुभेंदु मुखर्जी और उत्तम कुमार गोराई सहित कई रक्तवीरों को सम्मानित किया गया। नर्सिंग कर्मियों को स्वास्थ्य किट प्रदान की गई, जबकि गम्हरिया सीएचसी की प्रभारी डॉ. प्रमिला कुमारी, टीएमएच के सर्जन डॉ. प्रणय मिश्रा, ईएसआई के अभिषेक मुंडू, सिद्धेश नर्सिंग होम के डॉ. अंगज सिद्धेश, डॉ. साहिर पाल और डॉ. नकुल चौधरी को भी सम्मान दिया गया। रक्तदाताओं के बीच आयोजित लॉटरी में अमन प्रकाश को प्रथम, रोहित चंद्र महतो को द्वितीय और संजय कुमार सिंह को तृतीय पुरस्कार मिला। अजय मुखी, आदित्य सिंह, नकुल पांडेय और मुकेश कुमार सिंह को भी पुरस्कृत किया गया।

See also  5 साल में 685 करोड़ की कमाई, अब चेयरमैन पद पर फिर से होगा बड़ा फैसला

 

About The Author

You may have missed