मित्रता दिवस पर बच्चों की रचनात्मकता का संगम, 18 स्कूलों ने बढ़ाई रौनक

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मित्रता दिवस के अवसर पर जेएच तारापोर स्कूल में शुक्रवार को ‘कन्वर्जेंस-2026’ नामक एक दिवसीय इंटर-स्कूल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस गैर-प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रम में शहर के 18 विद्यालयों के कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि नरगिस-ए-मदन ने किया। इसका उद्देश्य विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बीच मित्रता, सहयोग और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लोकप्रिय कार्टून पात्रों के नाम पर अलग-अलग समूहों में बांटा गया। इसके बाद डूडल आर्ट, फ्रेंडशिप बैंड बनाने, अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी सामग्री तैयार करने और किसी उत्पाद के रचनात्मक प्रचार जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनकी सहभागिता की सराहना की गई।

About The Author

See also  श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, 4 अगस्त से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

You may have missed