श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, 4 अगस्त से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

Advertisements

दुमका : श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 4 अगस्त से देवघर और बासुकीनाथ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को कम समय में सुरक्षित और आरामदायक सफर उपलब्ध कराना है। सेवा के तहत श्रद्धालु दोनों धामों के बीच यात्रा करने के साथ-साथ हवाई दर्शन का भी आनंद ले सकेंगे।हेलीकॉप्टर सेवा के लिए बासुकीनाथ हेलीपैड को बेस बनाया गया है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देवघर और बासुकीनाथ के हवाई दर्शन के लिए 7 से 10 मिनट की उड़ान का किराया 2,850 रुपये, देवघर से त्रिकूट पर्वत के हवाई दर्शन के लिए 10 से 15 मिनट की उड़ान का किराया 3,750 रुपये तथा देवघर से बासुकीनाथ तक एकतरफा यात्रा का किराया 4,500 रुपये निर्धारित किया गया है। यह सुविधा व्यावसायिक आधार पर आम श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, दुकानों के ट्रेड लाइसेंस की भी जांच

You may have missed