ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब? फिर मिलेगा मौका, जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिन मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उन्हें एक और अवसर दिया जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक पात्र मतदाता फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए दावा प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके बाद प्राप्त आवेदनों की जांच कर अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी।जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी योग्य मतदाता का नाम सूची में नहीं मिलता है, तो वह निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित बीएलओ या निर्वाचन कार्यालय में फॉर्म-6 जमा कर सकता है। निर्वाचन आयोग ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराएगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर बड़ा अभियान, AI जागरूकता से साइबर खतरों से बचाव पर जोर

You may have missed