आस्था और तकनीक का अद्भुत संगम, ड्रोन शो ने जीता श्रद्धालुओं का दिल
Advertisements

Advertisements

Advertisements

देवघर : श्रावणी मेले के दौरान शिवलोक परिसर में आयोजित भव्य ड्रोन शो ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में रात करीब आठ बजे के बाद बाबा मंदिर के पांच किलोमीटर दायरे तक लोगों ने आसमान में ड्रोन के जरिए शिव गाथा का आकर्षक प्रदर्शन देखा। करीब 20 से 25 मिनट तक चले इस शो को लोगों ने खूब सराहा।ड्रोन शो के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ मंदिर की पौराणिक महत्ता, श्रावणी मेला और ज्योतिर्लिंग से जुड़ी धार्मिक जानकारी को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, एपीआरओ रोहित कुमार विद्यार्थी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
Advertisements

Advertisements



