चाट-समोसे और मिठाइयों में कैंसरकारी रंग का खुलासा, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोडरमा : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में विभिन्न चाट, मिठाई और खाद्य प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान चाट, समोसे, जलेबी, चटनी और मिठाइयों में प्रतिबंधित एवं कैंसरकारी रंगों के इस्तेमाल का मामला सामने आया। मौके पर ही ऐसे खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया और संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया।जांच के दौरान कई दुकानदारों को खाद्य पदार्थों में केवल स्वीकृत रंगों का उपयोग करने की हिदायत दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  10वीं मंजिल से गिरकर टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed