चलती ट्रेन में धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गया : मानपुर–गया रेलखंड पर बुधवार देर रात करीब 1:20 बजे फिरोजपुर–धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस के एक कोच से धुआं निकलने की सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल अलर्ट हो गया। ट्रेन के गया जंक्शन पहुंचते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। जांच में पता चला कि एस-5 कोच के इलेक्ट्रिक कपलर के पास आग लगी थी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी और जिला अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आग की सूचना से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और कई लोग एहतियातन कोच से बाहर निकल आए। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को शांत कराया और बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी कारण से आग लगने की आशंका जताई गई है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

About The Author

See also  डीडी बार हत्याकांड के बाद भी नियमों की धज्जियां, देर रात तक खुलते रहे बार