जमीन कारोबारी की बेरहमी से हत्या, सिर पर वार कर अपराधी फरार; जांच में जुटी पुलिस

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : खोरहाटोली इलाके में जमीन कारोबारी रमेश ठाकुर की सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। करीब 55 वर्षीय रमेश ठाकुर की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, रमेश ठाकुर रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद खोरहाटोली स्थित अपने घर पहुंचे थे। इसके बाद अपराधियों ने प्लास सहित किसी भारी या धारदार हथियार से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे पहले जमीन की खरीद-बिक्री के कारोबार से जुड़े थे, हालांकि पिछले दो-तीन साल से इस काम से दूर थे।

पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के एंगल से मामले को देखा जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और परिजनों व परिचितों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  आज कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, घर से निकलने से पहले देख लें समय

You may have missed