बोलायडीह में दिनदहाड़े युवक की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela  :सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बोलायडीह स्थित शीतला मंदिर के सामने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे दिनदहाड़े एक व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है. वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे अधिक आबादी वाले इस क्षेत्र में चार-पांच हमलावरों ने बीच सड़क पर एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटना दिनदहाड़े हुई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन दहशत के कारण कोई भी खुलकर कुछ बताने को तैयार नहीं है.
घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की पहचान जगन्नाथ गोप उर्फ काड़ा के रूप में हुई है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.
दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना से क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed