डूरंड कप खिताब पर जमशेदपुर एफसी की नजर, युवा खिलाड़ियों से बढ़ी उम्मीदें

Advertisements

जमशेदपुर :जमशेदपुर एफसी डूरंड कप में खिताबी सफलता हासिल करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। टीम ने इस अभियान के लिए अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका देने की रणनीति बनाई है। क्लब का फोकस उभरते खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने और मजबूत टीम तैयार करने पर है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

टीम में डेनियल लालह्लिमपुइया, जयेश राणे और निशु कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिससे टीम को मजबूती मिलेगी। वहीं युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी खास नजर रहेगी। डूरंड कप को क्लब नए सत्र की तैयारियों और खिलाड़ियों की क्षमता परखने के अहम अवसर के रूप में देख रहा है।जमशेदपुर एफसी का मानना है कि युवा जोश और अनुभवी खिलाड़ियों के तालमेल से टीम टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप में टीम खिताब जीतने के इरादे से अपनी चुनौती पेश करेगी।

About The Author

See also  आठवें वेतन आयोग के सामने रेलवे कर्मचारियों की मांगें, न्यूनतम वेतन और विशेष भत्ते बढ़ाने पर जोर

You may have missed