14 जुलाई को सभी बूथों पर होगी अहम बैठक, BLO-BLA-2 के साथ चुनावी तैयारी तेज






रांची : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर 14 जुलाई को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की दूसरी बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को और बेहतर बनाने तथा बूथ स्तर पर समन्वय मजबूत करना है।


बैठक में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट-2 (BLA-2) शामिल होंगे। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने और मतदाताओं से जुड़े कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए दोनों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया जाएगा।
निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी है, जिसमें BLO घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। इस अभियान में पात्र मतदाताओं का नाम सूची में सुनिश्चित करने और त्रुटियों को सुधारने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जा रही है।


