बंद गेट फांदकर हो रही आवाजाही, पॉश सोसाइटी की सुरक्षा में बड़ी सेंध

Advertisements

रांची : शहर की सबसे सुरक्षित और पॉश रिहायशी कॉलोनियों में गिने जाने वाले अशोक नगर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। मंत्री, आईएएस, आईपीएस अधिकारियों और बड़े कारोबारियों के रहने के बावजूद यहां चोरी की घटनाएं हो रही हैं। निरीक्षण में पता चला कि सोसाइटी के 14 छोटे-बड़े गेटों में कई बंद रहते हैं, लेकिन उनकी दीवारें और फेंसिंग कमजोर होने के कारण कोई भी व्यक्ति आसानी से अंदर प्रवेश कर सकता है। तीनों शिफ्टों में 24 सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, फिर भी कई स्थानों पर सुरक्षा पर्याप्त नहीं है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गेट नंबर-2 पर रात के समय गार्ड नहीं रहते और रात 11 बजे के बाद गेट बंद होने के बावजूद लोग उसे फांदकर अंदर-बाहर आते-जाते हैं। रेलवे लाइन और नई बस्ती की ओर से भी बिना रोक-टोक आवाजाही संभव है। 504/सी के पास बंद गेट पर ताला लगा होने के बावजूद लोग लोहे के गेट पर चढ़कर निकलते देखे गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड नंबर-1 के पास रात में जमावड़ा लगता है और शराबखोरी भी होती है। उनका सुझाव है कि एक गेट से प्रवेश और दूसरे से निकासी की व्यवस्था, ऊंची चहारदीवारी और मजबूत फेंसिंग से सुरक्षा बेहतर की जा सकती है।

सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. माधव शरण सिंह ने बताया कि सुरक्षा मजबूत करने के लिए जल्द ही 25 से 30 सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी निगरानी सोसाइटी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से होगी। दूसरे चरण में चहारदीवारी ऊंची कर उस पर एंगल लगाया जाएगा, ताकि बाहरी लोगों की घुसपैठ रोकी जा सके।

About The Author

You may have missed