आदित्यपुर पुलिस ने सुसाइड केस में 5 वर्ष से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, मृतक के सुसाइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस ने करीब पांच वर्ष पुराने एक चर्चित आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 280/2021 के फरार गैर-प्राथमिकी अभियुक्त गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू सिंह (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. बता दें कि आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए सतवाहिनी, जमालपुर क्षेत्र में छिपकर रह रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है. यह मामला 13 अगस्त 2021 की है. जिसमें वादी के.वी.वी राव (63 वर्ष), निवासी मोतीनगर, गम्हरिया के लिखित आवेदन पर दर्ज किया गया था. आरोप था कि उनके पुत्र के. सोमनाथ राव को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया गया था. पुलिस अनुसंधान में मृतक के हस्तलिखित सुसाइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की समीक्षा के बाद मामले को धारा 306/34 भा.द.वि. के तहत सत्य पाया गया था. सुसाइड नोट में मृतक ने आरोपियों द्वारा दिए गए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का स्पष्ट उल्लेख किया था. इस मामले में मुख्य आरोपी नागेंद्र प्रसाद सिंह, मालती देवी सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ आरोप सही पाए गए हैं. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू सिंह को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद आज, 9 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थापन हेतु भेज दिया है. पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed