प्रेम प्रसंग में पति की बेरहमी से हत्या, सिर काटकर शव जलाया, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Advertisements

रांची : रांची के बुंडू क्षेत्र में पुलिस ने पति की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। वारदात के बाद मृतक का सिर धड़ से अलग कर दिया गया और पहचान छिपाने के लिए धड़ पर पेट्रोल डालकर जंगल में आग लगा दी गई। करीब 17 दिन बाद पुलिस ने जांच के दौरान मृतक का सिर भी बरामद कर लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच में तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों की मदद से मृतक की पहचान की गई। पूछताछ के दौरान पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मामले में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

About The Author

See also  जूनियर महिला एशिया कप में स्वर्ण जीतने वाली पार्वती टोपनो सम्मानित, परिवार को मिला आवास योजना का लाभ

You may have missed