ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई, 25 चालकों पर जुर्माना, पुलिस का बड़ा अभियान
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में हाल की आपराधिक घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान करीब 100 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 25 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
Advertisements

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की भी हिदायत दी गई।


