JPSC सिविल सेवा पीटी रिजल्ट जारी, 18 जुलाई से शुरू होगी मुख्य परीक्षा
Advertisements

Advertisements

Advertisements

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक (पीटी) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जिसका आयोजन 18 जुलाई से किया जाएगा। आयोग ने सफल उम्मीदवारों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है।
Advertisements

मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। आयोग ने उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने और तय समयसीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी करने की अपील की है।


