मनरेगा की जगह नई योजना लागू होने में देरी, 15 दिन तक करना होगा इंतजार
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में मनरेगा की जगह लागू की जा रही नई वीबी-जी राम-जी (VB G-RAM G) योजना का क्रियान्वयन अभी शुरू नहीं हो सकेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पुराने पोर्टल से नए सिस्टम में डेटा स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी है, जिसके कारण जिले में इस योजना के लागू होने में करीब 15 दिन की देरी होगी।
Advertisements

Advertisements

इस दौरान तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नई योजना के तहत कार्य शुरू किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि डेटा माइग्रेशन पूरा होने के बाद लाभुकों को नई व्यवस्था के अनुसार योजनाओं का लाभ मिलेगा। नई योजना का उद्देश्य ग्रामीण रोजगार के साथ स्थायी आजीविका और कौशल विकास को बढ़ावा देना है।


