आदित्यपुर 2 में प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर पर चला चापड़, अपराधियों ने रंगदारी के लिए किया हमला

Advertisements

Saraikela :आदित्यपुर 2 में प्रेम ज्वेलर्स के प्रोपराइटर पर बीती मंगलवार की शाम अपराधियों ने चापड़ से हमला किया है. बताया जाता है कि अपराधियों ने रंगदारी के लिए प्रेम वर्मा पर चपड़ा से हमला किया है. गंभीर रूप से घायल प्रेम वर्मा को टीएमएच में भर्ती कराया गया है. इधर इस घटना से आहत भाजपा नेताओं ने आरआईटी थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से मुलाकात की है और प्रदेश भर में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है. बता दें कि आदित्यपुर 2 के रोड नंबर 12 में स्थित प्रेम ज्वेलर्स के मालिक प्रेम वर्मा पर अपराधियों के द्वारा चापड़ से हमला किया गया है. जिसकी
सूचना मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान के नेतृत्व में मेयर संजय सरदार, मंडल अध्यक्ष अभिषेक बिशाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने आर.आई.टी थाना प्रभारी से मिलकर घटना की जानकारी ली और अपराधी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अपराधियों की धड़पकड़ में लगी हुई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी ने छह सरकारी अधिकारियों को किया गिरफ्तार

You may have missed