कोचिंग फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, खान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 3 जुलाई को, गार्ड्स के हथियारों पर भी सवाल

Advertisements

पटना : कोचिंग संस्थान में हुई फायरिंग से जुड़े मामले में शिक्षक खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर अब 3 जुलाई को सुनवाई होगी। अदालत ने फिलहाल उन्हें गिरफ्तारी से राहत जारी रखी है, जो अगली सुनवाई तक प्रभावी रहेगी। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार उनके दो सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिकाओं पर भी उसी दिन सुनवाई की जाएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सुनवाई के दौरान अदालत ने सुरक्षा गार्डों के हथियारों के लाइसेंस से जुड़ी जानकारी भी मांगी है। यह मामला उस घटना से जुड़ा है जिसमें जून की शुरुआत में कोचिंग संस्थान में हुए विवाद के दौरान फायरिंग और तोड़फोड़ की बात सामने आई थी। पुलिस जांच के आधार पर दोनों गार्डों को हिरासत में लिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

About The Author

See also  रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी ने छह सरकारी अधिकारियों को किया गिरफ्तार

You may have missed