राम कपूर की जिद पर भड़कीं फराह खान, शो में बोले—‘निकाल दो, मैं नहीं बदलूंगा’

Advertisements

नई दिल्ली : रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में एक बार फिर कंटेस्टेंट राम कपूर और होस्ट फराह खान के बीच तीखी बहस देखने को मिली। शो के दौरान फराह खान ने राम कपूर के रवैये पर सवाल उठाते हुए उन्हें अपने व्यवहार में बदलाव लाने की सलाह दी, लेकिन राम कपूर अपने स्टैंड पर अड़े रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बहस के दौरान फराह ने कहा कि कई कंटेस्टेंट अपनी गलतियों को मानते हैं, लेकिन राम कपूर ऐसा नहीं कर रहे हैं। इस पर राम कपूर ने जवाब दिया कि वह जैसे हैं वैसे ही रहेंगे और अपने व्यवहार में कोई बदलाव नहीं करेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “तो निकाल दो, मैं नहीं बदलूंगा।”

इस जवाब के बाद माहौल और गरम हो गया और फराह खान ने उन्हें ‘जिद्दी’ रवैये को लेकर चेतावनी भी दी। शो के इस एपिसोड के बाद दोनों के बीच हुई यह बातचीत सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है।

About The Author

See also  सिद्धार्थ-कियारा ने बेटी का चेहरा वायरल होने पर पैपराजी से की खास अपील

You may have missed