LPG सिलेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, 1 जुलाई से eKYC नहीं कराने पर कनेक्शन पर संकट






कोलकाता : 1 जुलाई से एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू होने जा रहे हैं। इंडेन, एचपी और भारत गैस जैसी कंपनियों के उपभोक्ताओं को अब अपने कनेक्शन को जारी रखने के लिए अनिवार्य रूप से eKYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऐसा न करने पर गैस सप्लाई में दिक्कत या कनेक्शन प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।


नए नियमों के तहत उपभोक्ताओं की पहचान और रिकॉर्ड को अपडेट किया जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और गलत या फर्जी कनेक्शनों को रोका जा सके। इसके लिए उपभोक्ताओं को समय रहते नजदीकी एजेंसी या ऑनलाइन माध्यम से eKYC पूरी करने की सलाह दी गई है।
तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद जिन उपभोक्ताओं की eKYC अधूरी होगी, उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लोगों से जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।


