ब्राउन शुगर तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 21.10 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
Advertisements

चतरा : चतरा सदर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 21.10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से एक वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मोबाइल से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।
Advertisements

Advertisements

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे मिली जानकारी के आधार पर नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


