वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई, 1.24 करोड़ रुपये वसूले गए; 819 अपराधियों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार में कानून-व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों से कुल 1 करोड़ 24 लाख रुपये की वसूली की गई। इसके साथ ही विभिन्न आपराधिक मामलों में 819 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अभियान के तहत पुलिस और संबंधित विभागों ने व्यापक स्तर पर जांच और सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान काटे गए, जबकि विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार और वांछित अपराधियों की धरपकड़ भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

प्रशासन का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है। वहीं, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के संकेत भी दिए गए हैं.

About The Author

See also  एंटी पेपर लीक बिल पर सरकार-विपक्ष में बनी सहमति, 28 जुलाई को संसद में होगी चर्चा

You may have missed