NEET री-एग्जाम को लेकर सख्ती, धनबाद में सुरक्षा कड़ी, केंद्रों की हुई समीक्षा
Advertisements

धनबाद :NEET-UG री-एग्जाम को लेकर धनबाद में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की। सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और प्रवेश व्यवस्था को सख्त किया गया है।
Advertisements

अधिकारियों ने परीक्षा से पहले केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों की जांच की। इस दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती, CCTV निगरानी और अन्य व्यवस्थाओं को मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या अव्यवस्था को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।


