48 घंटे पहले हुई बारिश बनी आफत: चुआड़ी में घुसा गंदा पानी, शुद्ध पानी को दर-दर भटक रहे चुटिया टोला चुरखाड़ के लोग, ग्रामीणों ने वीडियो किया वायरल

0
Advertisements

लातेहार  : लातेहार जिला के महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत गढ़बुढ़नी पंचायत के चुटिया टोला के चुरखाड़ में जल संकट गहरा गया है। 48 घंटे पहले हुई तेज बारिश के कारण नदी का गंदा पानी ग्रामीणों के चुआड़ी में घुस गया है। अब हालात ऐसे हैं कि पूरा टोला शुद्ध पानी पीने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नदी का चुआड़ी था आखिरी सहारा

गांव में सभी जलमीनार सालों से खराब पड़े हैं। नल-जल योजना का लाभ भी आज तक नहीं मिला। ऐसे में नदी के किनारे खुद से बनाए गए चुआड़ी का पानी ही ग्रामीणों की प्यास बुझाता था। इसी से खाना बनता था और बच्चे पानी पीते थे।

बारिश ने छीन ली राहत

दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदी में उफान आ गया। बाढ़ का कीचड़, कचरा और गंदगी से भरा पानी सीधे चुआड़ी में भर गया। अब वह पानी पीने लायक नहीं बचा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी से दुर्गंध आ रही है और इस्तेमाल करने पर बीमारी का खतरा है।

बूंद-बूंद को तरसता टोला

चुआड़ी खराब होने के बाद लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए हैं। महिलाएं और बच्चे सुबह से शाम तक दूर-दराज के झरनों और डोभा की तलाश में भटक रहे हैं। कई परिवारों के पास आज खाना बनाने तक का पानी नहीं है।एक ग्रामीण महिला ने रोते हुए बताया, “48 घंटे से बच्चे प्यासे हैं। नहाना-धोना तो दूर, पीने को एक लोटा साफ पानी नहीं मिल रहा। सरकारी नल खराब है, और अब नदी ने भी धोखा दे दिया। हम गरीब कहां जाएं?”

See also  कदीम खान से जुड़े ठिकानों और संपत्तियों की जांच तेज, किराये के जरिए तस्करी सिंडिकेट तक पहुंचने की आशंका

प्रशासन से लगाई गुहार

ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर सांसद, विधायक, उपायुक्त लातेहार और प्रखंड प्रशासन से तत्काल मदद मांगी है। उनकी मांग है कि खराब पड़े जलमीनारों की मरम्मत कर स्थायी व्यवस्था की जाए।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed