सरायकेला-खरसावां पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसपी निधि द्विवेदी के आदेश पर 12 थाना प्रभारियों का तबादला

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला:- सरायकेला-खरसावां जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में एक बड़ा उलटफेर किया गया है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने व्यापक प्रशासनिक कदम उठाते हुए जिले के 12 थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

इस नए आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण थानों की कमान बदली गई है। खरसावां के थाना प्रभारी गौरव कुमार को अब चौका थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सरायकेला थाना में तैनात राहुल कुमार सिंह को खरसावां का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, साइबर सेल में पदस्थापित वरुण यादव को ईचागढ़ थाना और सरायकेला थाना के रविकांत परासर को आरआईटी ओपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

एसपी निधि द्विवेदी द्वारा जारी इस आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपने नए पोस्टिंग स्थल पर योगदान देने और कार्यभार संभालने का सख्त निर्देश दिया गया है।

 

बदलाव की इस कड़ी में चांडिल और नीमडीह के प्रभारियों की भूमिकाओं की अदला-बदली की गई है। चांडिल के थाना प्रभारी डिलसन बिड़वा को नीमडीह भेजा गया है, जबकि नीमडीह के प्रभारी संतन कुमार तिवारी अब चांडिल कमान संभालेंगे। इसके अलावा सोनू कुमार (चौका प्रभारी) को गम्हरिया थाना भेजा गया है। बजरंग महतो (ईचागढ़ प्रभारी) को साइबर थाना, सरायकेला स्थानांतरित किया गया है। संजीव कुमार सिंह (RIT ओपी प्रभारी) को खरसावां थाना भेजा गया है। नरसिंह मुंडा (कुचाई प्रभारी) को कांडर्रा थाना और रविन्द्र मुंडा (दलभंगा ओपी प्रभारी) को कुचाई थाना का जिम्मा मिला है। सतीश वर्मवाल (आदित्यपुर थाना) को दलभंगा ओपी प्रभारी बनाया गया है।

See also  कोडरमा पुलिस की नई पहल: अब थाना पहुंचेगी जनता नहीं, जनता के द्वार पहुंचेगी पुलिस

 

इस बड़े फेरबदल को जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उम्मीद जताई जा रही है कि नए अधिकारियों की तैनाती से संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा मिल सकेगी।

Thanks for your Feedback!

You may have missed