अपहृत युवक की बरामदगी के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, माराफारी पुलिस ने भेजा जेल

0
Advertisements

बोकारो : माराफारी थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कांड संख्या 51/2026 में अपहृत युवक की बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई 30 मई 2026 को की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार माराफारी थाना कांड संख्या 51/2026, दिनांक 17 मई 2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 137(2), 87, 96 और 3(5) के तहत दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद मामले के प्राथमिक अभियुक्त मो. साहिद उर्फ साहिद रजा (19 वर्ष), निवासी आजाद नगर, भागलपुर मोहल्ला, थाना माराफारी, जिला बोकारो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक सतेन्द्र पासवान, सहायक अवर निरीक्षक रमेश हांसदा, आरक्षी अबोध रजवार तथा महिला आरक्षी रेणुका गोप शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

About The Author

See also  दिनकर की रचनाओं से नई पीढ़ी को जोड़ने पर जोर, विजेताओं को मिले पुरस्कार

Thanks for your Feedback!

You may have missed