सोना देवी विश्वविद्यालय के स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण, विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur: सोना देवी विश्वविद्यालय के स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार दिनांक 30 मई को विश्वविद्यालय के विवेकानन्द आॅडिटोरियम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने कहा कि तीन वर्षों की यह यात्रा एक पड़ाव तक पहुंची है मंजिल आना बाकी है। उन्होंने कहा कि तीन वर्षों की यह यात्रा आसान नहीं रही है। अभी तो यह यात्रा शुरू हुई है। कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने भविष्य की योजना बताते हुए कहा कि अगले पांच वर्षों की कार्य योजना तैयार है। जल्द ही सोना देवी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, हाॅस्टल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा और खेल के मैदान अपने वास्तविक रूप में दिखने लगेंगे। जल्द ही एनसीटीई की मान्यता मिलने की संभावना है और पारा मेडिकल कोर्स भी शुरू किये जायेगे। इस वर्ष शुरू किये गये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एण्ड कम्पयुटिंग के कोर्स मील का पत्थर साबित होंगे। श्री सिंह ने कहा कि जब कोई कार्य टीम वर्क के साथ शुरू किया जाता है तब उसके सफल होने की संभावना बहुत बढ जाती है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलकर टीम भावना के साथ कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता का मतलब समझाते हुए कहा कि सिर्फ अच्छा अंक लाना या डिग्री हासिल करना सफलता नहीं है। वास्तविक रूप से सफल व्यक्ति वही है जो अपने कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान देकर राष्ट्र के विकास में सहायक बन रहा है। कुलाधिपति महोदय ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि संसाधनों की उपलब्धता से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाए।
इस विशेष कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन और गणेश वंदना कर की गई। छात्रा लक्ष्मी मुर्म, मौसमी महतो तथा रूमी दास ने गणेश वंदना पर अच्छी नृत्य प्रस्तुति दी।
सहायक कुलसचिव अर्चना सिंह ने सोना देवी विश्वविद्यालय का उद्देश्य बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ साथ विद्यार्थियों का सर्वांगिण विकास कराना हमारा लक्ष्य है।
कुलसचिव डाॅ नित नयना ने सोना देवी विश्वविद्यालय के तीन वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में तेरह स्कूल स्थापित किये गये हैं। तकनीकी शिक्षा को बढावा देने के लिए इंटेल समेत कई संस्थानों के साथ एमओयू किये गये हैं। एनआईटी समेत चार संस्थानों के साथ एमओयू करने की प्रक्रिया चल रही है।
कुलपति डाॅ ब्रज मोहन पाट पिंगुुआ ने सोना देवी विश्वविद्यालय के भविष्य की योजना बताते हुए कहा कि कोई भी उच्च शैक्षणिक संस्थान शोध कार्यों के बल पर ही आगे बढता है। इसी के आधार पर संस्थानों की पहचान बनती है। सभी मिलकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। जल्दी ही बीएड, डीएलएड और एलएलएम की पढाई शुरू कराई जाएगी। एसडीयू द्वारा इस क्षेत्र के लोगों के रोजगार सृजन के लिए कार्ययोजना तैयार कर जागरूक किया जायेगा।
संगीत विभाग की अध्यक्ष डाॅ संगीता चैधुरी द्वारा प्रस्तुत राष्ट्र गीत तथा राष्ट्रगान के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed