महासंघ का 10 जून 2026 को नेपाल हाउस के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) :झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठ गुट की एक बैठक कोल्हान स्तर जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. आज के बैठक में मुख्य मुद्दा जल संसाधन विभाग के द्वारा मुख्य अभियंता के अधिकार क्षेत्र को जबरदस्ती हनन किए जाने के विरोध में की गई. बैठक में राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक मैं दिनांक 10 जून 2026 को नेपाल हाउस के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिए जाने के समर्थन में किया गया. आज के बैठक में यह निर्णय हुआ कि कोल्हान से सैकड़ो कर्मचारी नेपाल हाउस के समक्ष प्रदर्शन में भाग लेंगे जिसमें घाटशिला, गालूडीह, चाईबासा, राजनगर, चालियामा, मुसाबनी ,जमशेदपुर, आदित्यपुर और चांडिल से कर्मचारी भाग लेंगे. आज के बैठक में प्रांतीय सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर, शिवचरण डे, दुर्गा चरण मांझी, कविंद्र झा, नवीन राय, अरविंद कुमार के अलावा सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  मंईयां सम्मान योजना में वसूली का बड़ा खुलासा, आंगनबाड़ी सेविका बर्खास्त; जांच के बाद प्रशासन का एक्शन

Thanks for your Feedback!

You may have missed