लालू प्रसाद यादव सिंगापुर रवाना, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रूटीन चेकअप को लेकर दौरा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज सिंगापुर के लिए रवाना हो गए हैं। वे वहां अपनी किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रूटीन हेल्थ चेकअप कराएंगे। उनकी यह यात्रा पूरी तरह से मेडिकल जांच से जुड़ी हुई बताई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद यादव का पहले सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और अब डॉक्टरों की सलाह पर वे फॉलोअप जांच के लिए जा रहे हैं। इस दौरान उनकी सेहत की विस्तृत जांच की जाएगी ताकि आगे के इलाज और निगरानी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके।

बताया जाता है कि यात्रा को लेकर सभी जरूरी अनुमति पहले ही ली जा चुकी थी। सिंगापुर में डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करेगी और उसी के आधार पर आगे की चिकित्सा प्रक्रिया तय की जाएगी।

See also  विशेष सहायता शिविर का ऐलान, 30 दिनों में निपटेंगी समस्याएं; 2 जून को होगा आयोजन

Thanks for your Feedback!

You may have missed