बालिका गृह से दो नाबालिग लड़कियां लापता, दो दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; सुरक्षा पर उठे सवाल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित मिशन वात्सल्य बालिका गृह से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने से हड़कंप मच गया है। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस को दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। बताया गया है कि मंगलवार रात दोनों लड़कियां अचानक बालिका गृह से गायब हो गईं, जिसके बाद प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, एक लड़की पटमदा थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि दूसरी कुचाई थाना क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर ने बालिका गृह पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। हालांकि, घटना को लेकर आधिकारिक स्तर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।

इधर, घटना के बाद बालिका गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्र में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। पुलिस आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ कर लगातार दोनों लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है।

See also  महिला नेत्री दुखनी सोरेन मिली जियाडा के अधिकारियों से रखी आदिवासी-मूलवासी युवाओं को उद्यमिता में अधिकार देने की बात

Thanks for your Feedback!

You may have missed