घर में चल रहा था गांजे का धंधा, पुलिस की रेड में तस्कर गिरफ्तार; 336 ग्राम माल बरामद



जमशेदपुर : चाकुलिया पुलिस ने घर से गांजा बेचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वाजपेयी कॉलोनी निवासी महेश गगराई के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर में छापेमारी कर 336 ग्राम गांजा बरामद किया है। यह जानकारी ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने प्रेस वार्ता में दी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी घर से गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा है। इसके बाद चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान घर से गांजे की कई पुड़िया बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाहर से गांजा लाकर आसपास के लोगों को पुड़िया बनाकर बेचता था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस गांजा सप्लाई नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है.


