वाटर पार्क में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर मारपीट, पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में लिया
Advertisements

जमशेदपुर :जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के एक वाटर पार्क में बुधवार दोपहर विवाद और बदसलूकी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार स्लाइडर के पास स्लाइडिंग के दौरान एक युवती के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और युवती के साथ धक्का-मुक्की की गई, जिसमें उसे चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
Advertisements

Advertisements

पुलिस ने मामले में शामिल युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है। आरोपियों में भाटिया बस्ती निवासी कुणाल गोराई, मोहित रंधावा समेत अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।


