जमीन विवाद में बवाल, बाउंड्री वॉल तोड़ने का आरोप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : थाना क्षेत्र के जमालपुर में जमीन विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है। पीड़ित पक्ष ने भाजपा नेता समेत कई लोगों पर सरकारी सीमांकन के बाद बनाई गई बाउंड्री वॉल को जबरन तोड़ने और धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अमित कुमार सिंह और अभिमन्यु कुमार ने आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शिकायत में कहा गया है कि गम्हरिया अंचल कार्यालय द्वारा सीमांकन किए गए जमालपुर मौजा के खाता नंबर 23, प्लॉट नंबर 60 की 2.85 डिसमिल जमीन पर बाउंड्री वॉल बनाई गई थी। आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में भाजपा नेता अशोक सिंह, प्रियंका देवी, दिलीप सिंह, आरती देवी, राजेश सिंह, उनकी पत्नी, अंकित सिंह समेत 15 से 20 लोग पहुंचे और दीवार तोड़ दी। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि जमीन का दो बार सरकारी सीमांकन कराया गया था, लेकिन दूसरा पक्ष मौजूद नहीं हुआ। बाद में जमीन पर दावा करते हुए बाउंड्री वॉल तोड़ दी गई। वहीं भाजपा नेता अशोक सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए अमित सिंह पर फर्जी तरीके से जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। गम्हरिया अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दाखिल-खारिज आवेदन खारिज कर संबंधित पक्ष को एसडीओ कोर्ट जाने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल आदित्यपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed