टाटा मोटर्स कर्मचारियों की सैलरी में कटौती का मामला, कर्मचारियों में बढ़ी चिंता

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी में कटौती को लेकर एक मामला सामने आया है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष और चिंता बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार कई कर्मचारियों के वेतन से हर महीने विभिन्न मदों के नाम पर कटौती की जाती है, लेकिन इसका पूरा हिसाब और लाभ स्पष्ट नहीं बताया जाता.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कर्मचारियों का कहना है कि सैलरी से सेवा निधि और ग्रुप इंश्योरेंस जैसे नामों पर राशि काटी जाती है. जहां ग्रुप इंश्योरेंस का लाभ मिलता है, वहीं सेवा निधि की कटौती की राशि और उसके उपयोग को लेकर कर्मचारियों में सवाल बने हुए हैं. इस मुद्दे पर यूनियन स्तर पर भी चर्चा होती रही है, लेकिन कर्मचारियों को अब भी पारदर्शिता की उम्मीद है.

इस मामले को लेकर पहले भी यह सामने आया था कि प्रति कर्मचारी औसतन लगभग 950 से 1000 रुपये सेवा निधि के नाम पर और करीब 500 रुपये ग्रुप इंश्योरेंस के तहत काटे जाते हैं. कर्मचारियों का कहना है कि इस कटौती का पूरा विवरण और उपयोग सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके.

About The Author

See also  सिंदरी टाउन स्टेशन पहुंचे ECR के GM, यात्री सुविधाएं बेहतर करने का भरोसा; ट्रैक-सिग्नलिंग का भी लिया जायजा

Thanks for your Feedback!

You may have missed