गारू थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गारू:  गारू थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी पूजा कुमारी ने की। बैठक में अंचल अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, गारू प्रमुख सीता देवी, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे।बैठक के दौरान पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा अफवाहों से दूर रहने पर विशेष चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से लोगों से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ बकरीद मनाने की अपील की गई।डीएसपी पूजा कुमारी ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। सभी लोग शांति एवं सामाजिक समरसता के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।अंचल अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों से दूर रहने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि गारू क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। क्षेत्र में लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, कानून का पालन करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।बैठक में पर्व के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की बात कही गई। उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने एवं शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने का भरोसा दिलाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed