AI दौर में ह्यूमन लीडरशिप को बढ़ावा देगा XLRI-Adviya का नया सेंटर, कोचिंग और मेंटरिंग पर होगा फोकस

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : एक्सएलआरआई – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और अद्विया इंस्टीट्यूट ऑफ कोचिंग एंड मेंटरिंग (Adviya IOCM) ने संयुक्त रूप से कोचिंग और मेंटरिंग के क्षेत्र में एक नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की स्थापना की घोषणा की है। यह पहल एआई आधारित दौर में ह्यूमन-सेंटर्ड लीडरशिप को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह गैर-व्यावसायिक केंद्र रिसर्च, शिक्षा और लीडरशिप डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम करेगा तथा नैतिक और मानवीय नेतृत्व को बढ़ावा देगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस सेंटर के माध्यम से कोचिंग और मेंटरिंग से जुड़े रिसर्च, एग्जीक्यूटिव एजुकेशन, सर्टिफिकेशन प्रोग्राम, वर्कशॉप, सेमिनार और व्हाइट पेपर जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संस्थान का उद्देश्य अकादमिक रिसर्च और प्रैक्टिकल अनुभवों को जोड़कर ऐसे मॉडल तैयार करना है, जो संगठनों और प्रोफेशनल्स को बदलते समय में बेहतर नेतृत्व क्षमता विकसित करने में मदद करें।

XLRI के निदेशक डॉ. फादर जॉर्ज सेबेस्टियन ने कहा कि यह पहल मानवीय मूल्यों और शोध आधारित नेतृत्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, अद्विया IOCM की फाउंडर डायरेक्टर डॉ. रूपिंदर कौर ने कहा कि यह साझेदारी शिक्षाविदों और पेशेवरों के लिए साझा ज्ञान और प्रभावी नेतृत्व मॉडल विकसित करने का मजबूत मंच बनेगी। डॉ. साई भार्गवी ने भी बदलते दौर में मानवीय नेतृत्व और अनुकूलन क्षमता की आवश्यकता पर जोर दिया।

See also  दो दर्जन से ज्यादा IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के DC बदले गए

Thanks for your Feedback!

You may have missed